high court news

वेतन बकायाः हाई कोर्ट ने एक घंटे में शिक्षा सचिव को किया तलब, कहा- आदेश का करें पालन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत में वेतन बकाया भुगतान के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षा सचिव को एक घंटे में कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर आनन-फानन में शिक्षा सचिव अदालत में हाजिर हुए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश का अनुपालन कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें समय प्रदान किया जाए।

सचिव ने कहा- वेतन बकाया भुगतान कर देंगे

अदालत ने उन्हें एक सितंबर तक का समय प्रदान करते हुए वेतन बकाया भुगतान के आदेश का अनुपालन कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।

See also  जमीन विवादः सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के जमीन निबंधन रद करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से शिक्षा सचिव की उपस्थिति से छूट का आग्रह किया गया। अदालत ने शिक्षा सचिव को छूट देने से इंकार करते अदालत में हाजिर होने आदेश दिया।

बता दें कि पूर्व में अदालत ने राज्य सरकार को वेतन बकाया का भुगतान करने का निर्देश दिया था। एकल पीठ के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में अपील दाखिल की, जो जिसे खारिज हो गई।

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई। लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद प्रार्थियों की ओर से अवमानना याचिका दाखिल की गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment