high court news

मधुकोड़ा, कमलेश सिंह, भानू प्रताप शाही, बंधु तिर्की के अपराधिक मामलों की जानकारी सीबीआई ने हाईकोर्ट को दी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में राज्य के विधायकों और सांसदों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों और उसकी वर्तमान स्थिति पर सीबीआई ने रिपोर्ट सौंपी।

रिपोर्ट में पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही, हरिनारायण राय और बंधु तिर्की के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गयी है।

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस एसके द्विवेदी की खंडपीठ में दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में ट्रायल अंतिम चरण में है। कुछ मामलों में गवाही दर्ज कराई जा रही है।

माननीय के खिलाफ केस की जानकारी सीबीआई ने दी

पिछली सुनवाई में अदालत ने सीबीआई से माननीयों के खिलाफ लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया था। अदालत ने इस मामले की सुनवाई एक सितंबर को निर्धारित की।

See also  हाईकोर्ट ने कहा- कोरोना संक्रमितों को दी जाने वाली जरूरी दवाओं की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, सरकार उपलब्ध कराएं दवाएं

इस संबंध में दुर्गा मुंडा एवं अन्य ने याचिका दाखिल की है। माननीयों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों के जल्द निष्पादन के लिए हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने माननीयों के खिलाफ लंबित मामलों का एक साल के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया है। इसके बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।

इसके अलावा दो जनहित याचिका भी दायर की गयी है। अदालत ने सभी को टैग करते हुए सुनवाई की। पूर्व में इस मामले के दौरान प्रार्थी की ओर से बताया गया था कि माननीयों के खिलाफ सीबीआई और ईडी कोर्ट में भी मामले लंबित हैं।

See also  514 आदिवासी युवकों को फर्जी नक्सली बताकर सरेंडर की तैयारी, हाई कोर्ट ने मांगी जांच की जानकारी

इस पर अदालत ने ईडी और सीबीआई दोनों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया था जबकि सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment