Civil Court News

रेमडेसिविर कालाबाजारी मामलाः एसआईटी ने दो आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Remdesivir Black Marketing SIT कोरोना की दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में एसआईटी (SIT) ने निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी ने इस मामले में आरोपी राजीव सिंह और मनीष सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

एसआईटी ने इस बात की पुष्टि भी की है। चार्जशीट में रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी के लिए राजीव सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया है। वहीं, मनीष सिन्हा पर एक मरीज की दवा को दूसरे को देने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि इस मामले में रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का भी नाम आया था। लेकिन उन्हें गवाह बना दिया गया है। सीआईडी ने एसपी नौशाद आलम के चालक से पूछताछ की थी। जिसमें पता चला था कि एसपी ने रेमडेसिविर दवा उपलब्ध कराने में मदद की थी।

See also  Ranchi: सात साल से फरार सड़क डकैती के आरोपी को नहीं मिली जमानत, जमानत का किया था मिस यूज

इसे भी पढ़ेंः पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अवैध तरीके से जेल में रखने का हवाला देकर सरकार से मांगा पचास लाख का मुआवजा

बता दें कि हाई कोर्ट ने रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले की जांच सीआईडी को सौंपी थी। उस दौरान सीआईडी के एडीजी अनिल पालटा की देखरेख में जांच हो रही थी। इस बीच राज्य सरकार ने उनका तबादला कर दिया।

तबादले पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि जब कोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग कर रही है, तो बिना पूछे सरकार ने एडीजी अनिल पालटा का तबादला कैसे कर दिया। इसके लिए राज्य सरकार को इतनी जल्दी क्यों थी।

See also  वकील हत्याः हाईकोर्ट ने एसएसपी को किया तलब, कहा- जल्द करें आरोपियों को गिरफ्तार

कोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार ने इस मामले की जांच एसआईटी से कराने और उसका नेतृत्व अनिल पालटा से कराने का सुझाव दिया। इस पर कोर्ट ने सहमति जताई और एसआईटी जांच करने अनुमति प्रदान की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment