Civil Court News

सुलह: मायके में रह रही पत्नी तीन साल बाद नये सिरे से शुरू करेगी पति के साथ वैवाहिक जीवन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः मध्यस्थता केंद्र रांची में मंगलवार को एक परिवार को विखरने से बचा लिया है। पति-पत्नी के बीच चल रहे तीन साल पुराने विवाद को समाप्त कर नये सिरे से पुनः वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने मध्यस्थता केंद्र से साथ निकल पड़े। मामूली विवाद पर टूट की कगार पर खड़े पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थ एवं अधिवक्ता ने सुलझा लिया है। अब अलग-अलग नहीं बल्कि साथ अपने बच्चों का पालन-पोषण करेंगे। पति-पत्नी का तीन साल पुराना वाद फैमिली कोर्ट से मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। जहां अधिवक्ता मध्यस्थ संजय कुमार एवं अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के सहयोग से विवाद को सुलझाया गया। समें अधिवक्ता रंजना तिर्की एवं निशांत कुमार का भी सहयोग रहा।

See also  Special Lok Adalat : भूमि एवं राजस्व से संबंधित विशेष लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

विवाद को लेकर विजय कुमार सिन्हा की पत्नी रूपा कुमारी अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। मायके में रहते हुए रूपा कुमारी ने अपने तथा अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए फैमिली कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट ने 10 मई 2024 को रूपा के हक में फैसला दिया। जिसमें उसे 40 हजार रुपए प्रति माह देने का आदेश विजय कुमार सिन्हा को दिया गया था। इसी बीच रूपा की अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव से विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की और केस के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता ने दोनों को पुन: वैवाहिक जीवन एक साथ बीताने का सुझाव दिया। जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति बनी और साथ रहने का आवेदन दिया था। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने दोनों पति-पत्नी को आगे की जीवन की बधाई दी है।

See also  सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणीः कोविड से बचाने की बजाय आग से लोगों को मार रहे, जाने पूरा मामला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment