Civil Court News

RDBA News: रांची में वकीलों का बड़ा फैसला: बार एसोसिएशन का 7 अगस्त को न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी, आदेश नहीं मानने वाले अधिवक्ताओं पर होगी कार्रवाई, कार्यपालक अदालतों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 Aug, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2026 05 04 at 5.30.27 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: रांची जिला बार एसोसिएशन की आमसभा में वकीलों के हित को लेकर एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया गया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर घोषणा की है कि शुक्रवार (7 अगस्त) को राँची व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) में कोई भी वकील काम नहीं करेगा। इसके साथ ही एसडीओ, डीसी और कमिश्नर कोर्ट समेत तमाम कार्यपालक अदालतों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पूर्व की भांति जारी रहेगा। जानकारी हो कि यह कार्य बहिष्कार एसडीओ कार्यालय से दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को भेजी गई नोटिस के खिलाफ है। कार्य बहिष्कार चार अगस्त से जारी है। गुरुवार को तीसरे दिन पूरी तरह से न्यायिक कार्य प्रभावित रहा।

See also  Ranchi/H Court: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के रिजल्ट को लेकर विवाद केस में 258 याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

आमसभा में सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव

नया बार भवन के प्रथम तल पर आयोजित आमसभा में वकीलों की भारी मौजूदगी में एड-हॉक कमेटी के सदस्य शंभू प्रसाद अग्रवाल, मुकेश कुमार केशरी और संजय कुमार विद्रोही की अगुवाई में यह निर्णय लिया गया। सभा में तय प्रमुख बातें:

  • आज पूरी तरह ठप रहेगा काम: 07 अगस्त को राँची व्यवहार न्यायालय में कोई भी वकील न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेगा।
  • अधिकारियों की अदालतों का बहिष्कार जारी: एसडीओ कोर्ट, एलआरडीसी, डीसी और कमिश्नर कोर्ट में कामकाज का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रहेगा।
  • सोमवार को आगे की रणनीति: आंदोलन की अगली रूपरेखा सोमवार को होने वाली अधिवक्ताओं की बैठक में तय की जाएगी।
See also  प्रोन्नति मामलाः हाईकोर्ट ने कहा- रांची विश्वविद्यलाय जेपीएससी को भेजे प्रोन्नति की अनुशंसा

नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई वकील इस निर्णय का उल्लंघन कर किसी भी कोर्ट, ट्रिब्यूनल या सेल्स टैक्स ऑफिस में काम करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। ऐसे सदस्यों को बार एसोसिएशन से मिलने वाली तमाम सुविधाएं और लाभ भी रोके जा सकते हैं। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment