Civil Court News

Ranchi: नाबालिग से जबरन यौन संबंध मामले में युवक दोषी करार, सजा का एलान 29 को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: नाबालिग से जबरन यौन संबंध मामले में युवक दोषी करार, सजा का एलान 29 को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: नाबालिग से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ सोनू कुमार को सिविल कोर्ट रांची के पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार दिया है। साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के सरोवर नगर, देव मंडप रोड निवासी है। अभियुक्त ने घटना का अंजाम अक्तूबर 2019 के पहले सप्ताह में दिया था।

अभियुक्त उन दिनों उड़ीसा में भूषण स्टील अंगुल के ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मामले को लेकर पीड़िता ने सुखदेव नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को 9 अक्तूबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 7 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  कमल भूषण हत्याकांड में अभियोजन की गवाही पूरी, 3 जुलाई को होगा आरोपियों का बयान दर्ज- Kamal Bhushan Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment