Civil Court News

कमल भूषण हत्याकांड में अभियोजन की गवाही पूरी, 3 जुलाई को होगा आरोपियों का बयान दर्ज- Kamal Bhushan Murder Case

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kamal Bhushan Murder Case: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में अभियोजन गवाही पूरी कर ली गई है। अब 3 जुलाई को आरोपियों का कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा। अपर लोक अभियोजक मीनाक्षी कांडुलना ने केस के आईओ और एक इंप्रूवर सहित 30 गवाहों का बयान दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर एफएसएल की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई।

हत्याकांड के आरोपी मुनावर अफाक सरकारी गवाह बन गया है। उसने मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है। 30 मई 2022 को कमल भूषण की हत्या हुई थी।रातू रोड स्थित गैलेक्सी मॉल के पास कमल भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें उन्हें 5 गोलियां लगी थीं। हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर और उनके बेटा राहुल कुजूर समेत 4 आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकता होते दिल्ली भाग गए थे।

See also  Ranchi: जेटीडीसी के खाते से करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में केनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

बेटी के प्रेम विवाह के कारण हुई थी हत्या

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सभी को रांची लाकर जेल भेज दिया था। हत्या कांड को लेकर सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 238/2022 के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कमल भूषण की हत्या की वजह उनकी बेटी यामिनी की प्रेम विवाह बनी थी। कमल भूषण और डब्लू कुजूर दोनो जमीन कारोबार में पार्टनर थे और दोनो एक साथ कारोबार करते थे।

लेकिन जून 2021 में कमल भूषण की बेटी यामिनी से डब्लू कुजूर के बेटे राहुल कुजूर ने प्रेम विवाह.कर लिया। जिसके बाद से दोनो पार्टनर के बीच हो विवाद हो गया और दोनो एक दूसरे के दुश्मन हो गए। दरअसल बेटी के प्रेम विवाह से कमल भूषण नाराज था। हत्याकांड के इस मामले में मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, उसकी पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर समेत 5 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे है। वही, मामले में छोटू कुजूर समेत कई को भी आरोपी बनाया गया है।

See also  दारोगा बहालीः पीटी परीक्षा में आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment