Jharkhand

Ranchi: अधिवक्ता परिषद, झारखंड का प्रांतीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग समारोह पूर्वक प्रारंभ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Jul, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: अधिवक्ता परिषद, झारखंड का प्रांतीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग समारोह पूर्वक प्रारंभ
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: 12 जुलाई — अधिवक्ता परिषद, झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आज रांची स्थित श्री हनुमान बख्श पोदार भवन, रानी सती मंदिर परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अभ्यास वर्ग में राज्यभर से आए लगभग 175 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारी, आयाम टोली सदस्य, जिलों के प्रभारी एवं अन्य अधिवक्तागण भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर मेरठ से पधारे राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड–बिहार प्रभारी श्री चरण सिंह त्यागी ने अधिवक्ता परिषद के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि परिषद, राष्ट्र की अखंडता एवं सामाजिक समरसता के मध्य अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण हेतु कार्यरत है। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री श्री विक्रम दुबे ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के क्रियाकलापों को पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं को इस कार्य में भाग लेने का आह्वान किया।

See also  CC News: बुंडू बार एसोसिएशन फंड विवाद में पांच अधिवक्ताओं को अग्रिम जमानत, 21 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश
Ranchi: अधिवक्ता परिषद, झारखंड का प्रांतीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग समारोह पूर्वक प्रारंभ

कार्यक्रम के प्रांतीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन अभ्यास प्रमुख श्री राजेन्द्र मिश्र ने संगठनात्मक आयाम की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यह संगठन की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम संयोजक एवं स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्ण ने अपने स्वागत भाषण में अधिवक्ताओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं—जैसे पेंशन, भत्ता एवं स्वास्थ्य बीमा योजना—की जानकारी दी। पटना से आईं क्षेत्रीय लिटिगेशन आयाम प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह ने अधिवक्ताओं को समाज के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई, जबकि क्षेत्रीय नॉलेज कलेक्टिव आयाम प्रमुख श्री संजय सिंह ने न्याय क्षेत्र में ज्ञान के विस्तार को आवश्यक बताया।

See also  Bar Associations of Delhi News: दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 24 सितंबर को न्यायिक कार्य ठप, वकीलों का एलजी हाउस तक विरोध मार्च

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनिल कुमार कश्यप एवं प्रांतीय महामंत्री श्री विजय नाथ कुंवर का मोमेंटो, बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह ने समारोह का धन्यवाद ज्ञापन किया।

उद्घाटन के पश्चात विभिन्न सत्रों का आयोजन हुआ, जिनमें संगठन आयाम, लिटिगेशन आयाम, आउटरीच आयाम एवं नॉलेज कलेक्टिव आयाम पर अभ्यास वर्ग एवं ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए गए। इन सत्रों का नेतृत्व राज्य के प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ताओं—श्री राजनन्दन सहाय, श्री राजीव सिन्हा, श्री प्रशांत विद्यार्थी, श्री प्रशांत पल्लव, श्री प्रभात सिन्हा, श्री रीतेश कुमार बॉबी समेत दर्जनों अनुभवी अधिवक्ताओं—ने किया।

See also  HC News: डीएनए जांच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी-एसपी समेत अफसर तलब

कार्यक्रम का दूसरा दिन 13 जुलाई को सुबह 9:30 बजे तृतीय सत्र से प्रारंभ होगा। चतुर्थ, पंचम व छठे सत्र के पश्चात समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई प्रादेशिक टीम की घोषणा होगी एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय मीडिया सह प्रमुख श्री रीतेश कुमार बॉबी, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा दी गई।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment