Association

रांची जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने कोलकाता की घटना के विरोध में निकाला मौन जुलूस, मांगा न्याय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांची जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने कोलकाता की घटना के विरोध में निकाला मौन जुलूस, मांगा न्याय
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 20 अगस्त को बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत अन्य पदधारियों के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस में शामिल सभी अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस नए बार भवन परिसर से पैदल चलते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर गया। महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि सरकार तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें। जब फूल लग गया है तो इसका फल भी जल्द ही आएगा। मौन विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ता शामिल हुए।

See also  Jharkhand News/Bar Council News: बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% प्रतिनिधित्व अनिवार्य, हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के अधीन होगी पूरी चुनाव प्रक्रिया

संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि हम अधिवक्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम पश्चिम बंगाल की घटना तथा बंग्लादेश में फैल रही अराजकता का जोरदार विरोध करें। विरोध जुलूस निकालने का मुख्य उद्देश्य पीड़िता को न्याय मिल सके और प. बंगाल में शांति व्यवस्था कायम हो सके साथ ही बांग्लादेश सहित उसके सीमावर्ती भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में मानवाधिकार की रक्षा की जा सके। हमारे अधिकार का जब हनन होता है तो सामने कोई नहीं आता है। बांग्लादेश में मानवाधिकार का हनन हो रहा है। उस पर सरकार तत्काल हस्तक्षेप करें।

कोलकाता में एक 31 वर्षीय महिला प्रशिक्षु चिकित्सक की अज्ञात लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद प. बंगाल की राज्य सरकार तथा वहां का प्रशासन पूरी तरह से उदासीन और लापरवाह है। दोषियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। इस घटना की निंदा पूरा अधिवक्ता परिवार ने किया है। मांग है कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के साथ साथ मेडिकल डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू हो। नारी उत्पीड़न में पीड़िता को न्याय दिलाने में और मानवाधिकार की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। घटना को जोरदार विरोध करते हैं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment