Civil Court News

Ranchi/Convict: नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले चारों युवकों को पोक्सो कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान 16 सितंबर को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप मामले की सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट रांची की पोक्सो की विशेष अदालत ने मंगलवार को ट्रायल फेस कर रहा चारों अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा का ऐलान कोर्ट अगले सप्ताह 16 सितंबर को करेगा। अदालत ने 28 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसले की तारीख निर्धारित की थी। मामले में असलम अंसारी उर्फ मौसम अंसारी, शेल्टन मेंडिस,निकेश कुमार गुप्ता और अनूप कुजूर को दोषी करार दिया गया है। दरिंदगी की घटना का अंजाम 31 अगस्त 2023 को दिया गया था।

See also  Court News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी छात्र आशीष राज की अग्रिम जमानत खारिज

पीड़िता खलारी थाना क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम में लगे मेला देखकर देर शाम अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी। तभी सुनसान जगह पर चारों लड़कों ने नाबालिग के गर्दन पर चाकू सटा कर मोबाइल छीन लिया और उसे झाड़ियों में ले जाकर घटना का अंजाम दिया। मित्र लड़का दौड़े दौड़े बस्ती में गया और घटना की जानकारी लोगों को दी। घटना की जानकारी के बाद बस्ती वाले लड़की को ढूंढने निकले। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार आधी रात को लड़की नग्न अवस्था में मिली थी। जिसके बाद लोगों ने उसे घर लेकर आए और घटना की पूरी जानकारी खलारी पुलिस को दी थी।

See also  Illegal Occupation: कुख्यात मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में दाखिल हुई चार्जशीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment