मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Illegal Occupation: कुख्यात मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में दाखिल हुई चार्जशीट

Don mukhar Ansari
---Advertisement---

Lucknow: Illegal Occupation बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी (Gangster Mukhtar Ansari) मुश्किलें बढ़ने वाली है। लखनऊ सिविल कोर्ट के सीजेएम रवि कुमार गुप्ता की अदालत में पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी।

अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को निर्धारति की है। चार्जशीट दाखिल करने के दौरान आरोपी मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश भी किया गया था।

दरअसल, 27 अगस्त 2020 को प्रभारी लेखपाल सुरजन लाल ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटों अब्बास और उमर के खिलाफ फर्जी कागजातों से निष्क्रान्त जमीन पर कब्ज़ा करने और आपराधिक साजिश रच अवैध निर्माण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ेंः Late Fee: कॉलेजों द्वारा छात्रों से विलंब शुल्क वसूलने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- यह तो धोखाधड़ी है

एफआईआर के अनुसार राजधानी लखनऊ के जियामऊ इलाके की एक निष्क्रान्त जमीन पर फर्जी कागजातों के जरिए मुख्तार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से बिल्डिंग का निर्माण कराया था। एफआईआर और चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश रच कर बिल्डिंग का नक्शा पास कराया।

उक्त जमीन पर निर्माण कराया, ऐसा करके आरोपियों ने करोड़ों की सरकारी संपत्ति का नुकसान किया और उस जमीन को हड़प लिया। इस मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ पहले ही पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हालांकि अवैध निर्माण को एलडीए ने ध्वस्त भी कर दिया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment