Ranchi: टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के शीर्ष कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू पर कानून का शिकंजा और कस गया है। सीआईडी ने रवींद्र गंझू के साथ उसकी पत्नी नीलम देवी, सचिन कुमार गंझू और अमृत गंझू के खिलाफ जांच पूरी करते हुए CID Court में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट आर्म्स एक्ट की चार धाराओं, नक्सली धारा और यूएपी एक्ट की चार धाराओं में की गई है। इससे रवींद्र गंझू के साथ चारों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। अदालत दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई की तारीख 9 सितंबर निर्धारित की है। चतरा पुलिस ने पिछले दिनों 3 March ko रवींद्र गंझू समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। हथियार बरामदगी समेत अन्य आरोप में चतरा के हंटरगंज थाना में दर्ज केस को डीजीपी अनुराग गुप्ता और सीआइडी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर अप्रैल महीने में सीआईडी ने टेकओवर किया था।
इस केस का अनुसंधान सीआइडी मुख्यालय द्वारा सीआइडी में पदस्थापित डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने पूरी की है। उसकी निशानदेही पर जंगल से पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और गोलियां भी बरामद की गयी है। आक्रमण गंझू पर पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग के साथ-साथ बिहार के गया के इलाके में भी प्राथमिकी दर्ज है। उस पर इन इलाकों में 60 से भी अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है। वह सीसीएल की आम्रपाली और मगध कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग का मास्टरमाइंड रहा है। जिसकी सुनवाई एनआईए कोर्ट में चल रही है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना अंतर्गत सिलदाग गांव का रहने वाला है।

