Civil Court News

Ranchi ED News: 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार कोलकाता के तीनों कारोबारियों को भेजा गया बिरसा मुंडा जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 May, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 05 10 at 7.31.57 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: शेल कंपनी के नाम पर 800 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार तीन आरोपी कारोबारियों शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को ईडी ने शनिवार 10 मई को रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 22 मई तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों को अब फिलहाल ठिकाना जेल ही रहेगा। शुक्रवार 9 मई को अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया के जेल भेजा गया था।

ईडी ने तीनों कारोबारियों को कोलकाता के न्यू टाउन और साल्टलेक एरिया से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने तीनों को ठिकानों के पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद मिले ठोस साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर रांची लाया। मामले में शुक्रवार को जमशेदपुर से गिरफ्तार कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को जेल भेजा गया था। बता दें कि ईडी मंगलवार को चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर ले सकती है। घोटाले में और कईयों की गिरफ्तारी हो सकती है। चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए आवेदन 13 मई को दे सकता है।

See also  'न्याय की देवी' की आंखों से हट गई पट्टी; हाथ में तलवार की जगह आया संविधान; क्या हैं मायने?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment