Civil Court News

Ranchi/ ChargeSheet: दहेज प्रताड़ना के आरोप में जैप के जवान चंदन कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट, बड़ी मुश्किलें

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Feb, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/ ChargeSheet: दहेज प्रताड़ना के आरोप में जैप के जवान चंदन कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट, बड़ी मुश्किलें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ दहेज प्रताड़ना के आरोप में जैप-2 के जवान चंदन कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की जांच पूरी करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी ने सिविल कोर्ट रांची की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे चंदन कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। घटना को लेकर उसकी पत्नी ने 2 जनवरी 2025 को सदर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि दर्ज प्राथमिकी में चंदन कुमार सिंह के साथ उसका पिता रामानुज सिंह एवं उसकी मां अंतर देवी को आरोपी बनाया गया गया था। लेकिन चार्जशीट सिर्फ चंदन के खिलाफ दाखिल की गई है।

See also  हाईकोर्ट ने कहा, हत्या इतनी वीभत्स कि डॉक्टरों का आक्रोश उचित, दरिंदगी की सीबीआई जांच होगी

प्राथमिकी में कहा गया है कि हंटरगंज चतरा निवासी चंदन सिंह के साथ 20 सितंबर 2017 को शादी हुई थी। शादी के समय वह बेरोजगार था। तैयारी कर रहा था। शादी होने के छह महीने बाद उसकी नौकरी झारखंड सशस्त्र पुलिस में हो गई। 1-2 साल तक ठीक ठाक रहा। दो बच्चे भी हुए। इसके बाद ससुराल वालों ने लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। नहीं देने पर मारपीट किया जाने लगा। इस दौरान महिला थाना, खेलगांव थाना एवं सदर थाना में समझौता हुआ। लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। इंसाफ के लिए केस दर्ज करना पड़ा।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment