high court news

हाईकोर्ट ने कहा, हत्या इतनी वीभत्स कि डॉक्टरों का आक्रोश उचित, दरिंदगी की सीबीआई जांच होगी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
calcutta high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि हत्या इतनी वीभत्स थी कि डॉक्टरों का आक्रोश उचित है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद देर रात रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फोरडा ने हड़ताल वापस ले ली।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि केस डायरी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जाए। इसके साथ ही अन्य सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक सौंप दिए जाए। हाईकोर्ट ने चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा, उनके ऊपर पवित्र दायित्व है। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर का शव बरामद किया गया था।

See also  देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए टूटेंगे सात भवन, HC ने मालिकों को 25 फीसद मुआवजा बढ़ाकर देने का दिया निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया कि शुरुआत में ही हत्या का मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया। अप्राकृतिक मौत के कोण से जांच क्यों शुरू की गई। डॉक्टर का शव सड़क किनारे नहीं मिला था। डॉक्टर के माता-पिता ने अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था।

हाईकोर्ट ने कहा कि जांच में कुछ कमी है। अदालत ने पूछा कि क्या मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष का बयान दर्ज किया गया था, इस पर वकील ने इंकार किया। अदालत ने कहा कि आरजी कर अस्पताल के प्राचार्य पद से इस्तीफा देने वाले घोष को कुछ ही घंटों में कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य कैसे नियुक्त कर दिया गया। पीठ ने घोष के वकील से त्यागपत्र और नियुक्ति पत्र पेश करने को कहा। हाईकोर्ट ने कहा, वह अपने मुवक्किल से तीन बजे तक लंबे अवकाश पर जाने के लिए कहें, वरना वह उचित आदेश पारित करेगा। सीबीआई ने केस हाथ में ले लिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment