Ranchi: झारखंड एटीएस ने अजरबैजान से गिरफ्तार कुख्यात गिरोह के सदस्य सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को मंगलवार को अपने मामले में न्यायिक हिरासत में ले लिया है। मयंक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल कोर्ट रांची के एटीएस की विशेष अदालत में रामगढ़ जेल से पेश किया गया। पेशी के साथ ही एटीएस ने उससे पूछताछ के लिए 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई पश्चात अदालत ने छह दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी है।
एटीएस ने कांड संख्या 2023 ke मामले में रिमांड पर लिया है। बता दें कि मयंक सिंह को एटीएस टीम ने उसे 23 अगस्त को गिरफ्तार कर रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां से उसे रामगढ़ कोर्ट में एक मामले में पेश किया गया था। पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था । मयंक सिंह पर झारखंड, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 40 से अधिक मामले दर्ज है।