Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन(RDBA) ने 11 अगस्त, सोमवार को बार भवन में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस लॉयर्स (ALADC) की चयन प्रक्रिया, मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थों को केस देने में पारदर्शिता लाने, बार एसोसिएशन के सदस्यों को मान-सम्मान की अनदेशी करने, डालसा Ranchi सचिव के रवैया के खिलाफ बैठक हुई। बैठक में एलएडीसी के वकील को छोड़ अन्य सभी डालसा में कार्यरत वकील पहुंचे। बैठक में लिए गए निर्णय पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी लोगों ने डालसा का निर्णय का विरोध किया। साथ ही डालसा सचिव के रवैया का खंडन किया गया। वहां नियुक्त मध्यस्थों को केस देने में पिक एवं चूज के समाधान पर चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि इसका निदान जल्द से जल्द होना चाहिए। डालसा का कार्य पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन के सदस्यों को लोक अदालत के समय या और कोई कार्यक्रम में जो मान-सम्मान मिलता है, वह नहीं मिल रहा है।
डालसा के रवैया को लेकर पहली बैठक होने के कारण कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया है। कारण बार एसोसिएशन की ओर से जो लेटर डालसा को लिखा गया है उसका जवाब नहीं आया है। वर्तमान डालसा सचिव से बार का कोई संवाद नहीं हुआ है। बैठक में मध्यस्थों ने कहा कि केस देने में पीक एवं चूज किया जा रहा है। पारदर्शिता नाम की चीज नहीं है। जब तक पारदर्शिता नहीं आएगा काम सही दिशा में नहीं होगी। अगर डालसा का रवैया यही रहा तो आने वाला समय में पुन: एक सप्ताह बाद बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बार रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीके राय, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, प्रशासनिक सचिव अभिषेक कुमार भारती, पुस्तकालय सचिव प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, सहायक कोषाध्यक्ष दीनदयाल सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य शंकर कुमार शर्मा, असीम कच्छप, सोसन नाग, मनीष कुमार समेत अन्य सदस्य, डालसा के मध्यस्थ, पैनल वकील, प्लीडर कमीशन शामिल हुए। डालसा में तैनात डिफेंस वकील नहीं पहुंचा।
बार एसोसिएशन ने एएलएडीसी की चयन प्रक्रिया पर है आपत्ति:
एएलएडीसी की चयन प्रक्रिया पर बार एसोसिएशन को आपत्ति है। उन्होंने डालसा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि चयन प्रक्रिया में केवल स्थानीय अधिवक्ताओं तक सीमित किया जाए। यहां बता दें कि डालसा ने पिछले सप्ताह एएलएडीसी के लिए कुल 31 वकीलों को साक्षात्कार के चयन किया था। इसमें से सिर्फ 12 वकील ही आरडीबीए के हैं। शेष अन्य बार के हैं।





