Jharkhand

PMLA Court में गवाहीः पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से जुड़े मामले में ईडी ने पेश किया गवाह

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi Civil Court News: अवैध खनन(illegal mines) से प्राप्त 1250 करोड़ रुपए से अधिक अवैध कमाई का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व CM हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा एवं अन्य से जुड़े मामले में बुधवार को PMLA कोर्ट में गवाही दर्ज की गई। ईडी की ओर से अवध बिहारी लाल की गवाही कोर्ट ने दर्ज की।

गवाह ने ईडी के चार्जशीट में पंकज मिश्रा पर लगे आरोप का समर्थन किया। अदालत ने अगली गवाही की तारीख 18 मई निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान मामले में जेल में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि पंकज मिश्रा को ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मामले में 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में ही है।

CourtNews Desk

1,819 articles published
See also  HC News: हाईकोर्ट का अहम आदेश: पथ निर्माण विभाग के दैनिक वेतनभोगियों की सेवा नियमितीकरण की मांग पर 3 माह में निर्णय लें सचिव
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment