high court news

मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए हुजुर, पति ने कोर्ट से लगाई गुहार, मजहब की दीवार तोड़कर रचाई थी शादी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
missing-wife
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के गायब होने को लेकर कोर्ट से गुहार लगाई है। दोनों मजहब की दीवार तोड़कर शादी की थी। लोकेश कुमार नाम के प्रेमी से शमा परवीन ने घर के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। इसस पहले भी शमा के गायब होने का मामला सामने आया था, जिसका आरोप प्रेमी पर ही लगा था।

लेकिन इस बार पत्नी को गायब करने का आरोप माता-पिता पर लगा है। पिछली बार पुलिस ने लड़की को बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में बयान कराया था और कोर्ट के आदेश पर उसे ससुराल पक्ष को सौंप दिया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युगल ने घर की सहमति के बिना शादी रचाई थी। उसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद लड़की अपने पति के घर गई थी। पता चला है कि मुलाकात के बहाने लड़की को उसके मायके वालों ने घर बुलाया था। एएसपी शहरयार अख्तर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस लड़की को ढूंढ़ने में जुटी है।

See also  Ranchi/NIA: चार जवानों की हत्या मामले में आरोपी नक्सली संजय गंझू को जमानत नहीं, साढ़े पांच साल से है जेल में

प्रेमी युगल लोकेश और शमा परवीन की प्रेम कहानी फिल्मी हो गई है। जब मजहब की दीवार आड़े आई, तो कपल ने दिल्ली की कोर्ट में शादी रचाई। कोर्ट मैरिज करने के बाद जब कपल घर आया, तो प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस के पास केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जहां प्रेमिका ने अपने बालिग होने की बात कही और पति के साथ जाना कुबूल किया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रेमिका को उसके ससुराल पहुंचा दिया। कोर्ट के फैसले के कुछ दिनों बाद लड़की के माता-पिता ने मुलाकात के लिए बुलाया। इसके बाद पुलिस और कोर्ट से प्रेमी पति ने गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

See also  लालू की नवरात्र पूजा जेल में होगी या घर में, जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को

यह पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां का रहने वाला प्रेमी लोकेश कुमार अपने ही गांव के रहने वाली प्रेमिका शमा परवीन नाम की युवती से प्यार करता था। कई साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद आगे का सफर अलग मजहबों की वजह से आसान नहीं था।

प्रेमी युवक ने बताया, “9 दिसंबर को हमारी शादी हुई। हम दोनों एक ही इलाके के रहने वाले थे। 16 दिसंबर को रात में मेरे ऊपर मेरे ससुर अहतरुल ने फर्जी केस दर्ज करवाया। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि लड़की को पति के पास छोड़ दिया।”

See also  यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इलाज के लिए अंतरिम जमानत देने से किया इन्कार

23 तारीख को हमारी पत्नी के फोन पर उनके माताजी और पिताजी का फोन आया कि तुम्हारा जो कुछ सामान घर पर है, उसको ले जाओ। वो लोग उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गएय़ इसके बाद हमने मुजफ्फरपुर पुलिस डीजीपी को मेल किया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लोकेश कुमार ने बताया, “हमें आशंका है कि मेरी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए।”

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment