high court news

पंचायत सचिव नियुक्तिः हाईकोर्ट ने जेएसएससी व सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jun, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Panchayat Secretary Appointment In Jharkhand झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में पंचायत सचिव की नियुक्ति को लेकर दाखिल अवमानना मामला में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

अदालत ने इस मामले में दोनों से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत सचिव नियुक्ति का परीक्षा परिणाम क्यों नहीं जारी किया गया है। इस मामले में चार सप्ताह बाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ेंः पोक्सो एक्टः पीड़िता को गवाह नहीं बनाने पर हाईकोर्ट नाराज, एसपी-डीआईजी व आइओ पर चलेगा अवमानना

See also  Deoghar AIIMS: हाईकोर्ट ने कहा- केवल उद्घाटन के लिए ओपीडी नहीं चालू करना दुर्भाग्यपूर्ण, केंद्र व एम्स को नोटिस

इस संबंध में पंचायत सचिव अभ्यर्थी ओम कपूर व अन्य को ओर से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान कहा गया कि इस मामले में कोर्ट 3 दिसंबर 2020 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को आठ सप्ताह के अंदर रीजन आर्डर पारित करने का निर्देश दिया था।

लेकिन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह से अभ्यर्थियों को अदालत में अवमानना याचिका दाखिल करनी पड़ी है। आयोग की अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में आयोग ने 25 जनवरी 2021 को रीजन आर्डर पारित कर दिया था।

See also  Ranchi/H Court: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज की दिशा में दिया गया सुझाव, High Court ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश

आयोग की ओर से जारी रीजन आर्डर में आयोग ने परीक्षा फल प्रकाशन की बात कही है। गैर अनुसूचित जिलों के परिणाम प्रकाशन के लिए राज्य सरकार से परामर्श मांगा गया है, लेकिन वह परामर्श अब तक आयोग को नहीं मिला है। बताया गया कि यह सोनी कुमारी केस से संबंधित है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment