मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Oxygen Shortage in Delhi: हाई कोर्ट ने कहा- प्राणवायु को बाधित करने वाले को हम लटका देंगे

high court of delhi
---Advertisement---

Oxygen Shortage in Delhi: ऑक्सीजन की आपूर्ति में आ रही दिक्कत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टसि रेखा पल्ली की पीठ की ओर से यह टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आगे कहा कि हम उस व्यक्ति को लटका देंगे। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट में सोमवार से सिर्फ अतिमहत्वपूर्ण केस की होगी सुनवाई

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा कि एक निश्चित तारीख बताइए, दिल्ली को 480 मेट्रिक टन ऑक्सीजन कब मिलेगा। वहीं केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी कि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है, हमें तैयार रहना होगा।

इधर, ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 अत्यंत बीमार मरीजों की रात भर में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भंडार कम होने की वजह से ऑक्सीजन का दबाब घट गया। अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं और उनके पास 10 बजकर 45 मिनट पर केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन शेष थी। अस्पताल में भर्ती करीब 200 मरीजों में से 80 प्रतिशत मरीज ऑक्सीजन पर हैं। करीब 35 मरीज आईसीयू में हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment