Civil Court News

राष्ट्रीय खेल घोटालाः अभियुक्त आरके आनंद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, 16 जुलाई को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले (National Game Scam) के अभियुक्त आरके आनंद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। इस मामले में एसीबी (ACB) की विशेष कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। लेकिन अदालत के नहीं होने के कारण इस मामले में सुनवाई टल गई।

अब आरके आनंद के मामले में 16 जुलाई को सुनवाई होगी। इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट ने आरके आनंद की प्राथमिकी को रद करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः तीन हाईस्कूलों के दसवीं के छात्रों का परिणाम जारी करने पर जैक ले निर्णयः हाईकोर्ट

See also  रांचीः 1.70 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गांधी ने सुनवाई पूर्व किया अपराध कबूल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि प्राथमिकी रद करने के लिए बहुत पहले ही याचिका दाखिल कर दी गई है। यह उचित समय नहीं है। बता दें कि 34वें राष्ट्रीय खेल के अर्गनाइजिंग कमेटी के तत्कालीन चेयरमैन आरके आनंद पर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ एसीबी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। फिलहाल इस मामले की जांच एसीबी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment