Jharkhand

National Lok Adalat: राज्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranjana asthana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

National Lok Adalat: झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों एवं अनुमंडल में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में चेक बाउंस, सुलहनिए मामले, दीवानी मामले, बिजली से संबंधित मामले, पारिवारिक विवाद, राजस्व एवं उपभोक्ता संरक्षण संबंधित मामले, इत्यादि का निवारण किया जाएगा।


न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पहल पर प्रथम बार झालसा के मध्यस्थता केंद्र में ऐसे मामले में जिसमें पक्षकार मुकदमा नहीं करना चाहते हैं उनकी सुनवाई तथा उनका निवारण किया जा सकेगा। उनका यह सोच है कि ऐसे पक्षकारों को भी झालसा के मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सुलह समझौता द्वारा मामले को निष्पादित करने का अवसर दिया जाना चाहिए.

See also  हार्स ट्रेडिंगः हाईकोर्ट ने एडीजी अनुराग गुप्ता से बातचीत की रिकॉर्डिंग की एफएसएल जांच की छूट दी


ऐसे पक्षकार जो किसी मुकदमा में पक्षकार नहीं है किंतु वह अपने विवाद का निपटारा चाहते हैं वो न्याय सदन झालसा के डोरंडा मे स्थित कार्यालय में संपर्क कर आवेदन के माध्यम से अपने मामले को सूचीबद्ध कराकर उसका निपटारा कर सकते हैं। यह जानकारी सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment