Civil Court News

ED Court: अलकतरा घोटाले की राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में आरोपी नागवंत पांडे ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ED Court: बहुचर्चित 1.08 करोड़ रुपए के अलकतरा घोटाले की राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले के आरोपी मेसर्स नागराज कंस्ट्रक्शन के संचालक नागवंत पांडे को आखिरकार जेल जाना ही पड़ा। 21 जून को आरोपी नागवंत ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निर्गत था।

ईडी ने 2021 में मेसर्स कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की थी। अप्रैल 2023 में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद से ही नागवंत की मुश्किलें बढ़ी हुई थी। सीबीआई की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज अलकतरा घोटाले के केस के आधार पर 1.08 करोड़ रुपए के मनी लाउंड्रिंग मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। सीबीआई ने अक्तूबर 2009 को केस दर्ज किया था।

See also  PMLA Court: जमीन फर्जीवाड़े में जेल में बंद आरोपी बिपिन सिंह ने लगाई जमानत की गुहार, सुनवाई Friday को

मामले में कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट के संचालक महेश मेहरा भी चार्जशीट है। ईडी ने केस दर्ज करने के बाद कौशल्या टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड की 90 लाख 38 हजार 912 रुपए की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment