Civil Court News

Money Loundering: पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के आर्थिक सलाहकार निवेश कुमार पर आरोप गठित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Money Laundering: मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के आर्थिक सलाहकार निवेश कुमार उर्फ राजवीर पर आरोप गठित कर दिया गया है। यह आरोप गठन पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में किया गया। आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के दौरान आरोपी निवेश कुमार ने मामले में अपने आप को निर्दोष बताया। कहा आगे ट्रायल फेस करेंगे। इसके बाद अदालत ने उस पर आरोप गठित कर दिया। साथ ही अदालत ने ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने की तारीख पांच जून निर्धारित की है।

ईडी ने बीते पांच मार्च को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लिया था। उस पर दिनेश गोप के लिए लेवी का राशि बसूलने का आरोप है। छह जनवरी 2022 को धुर्वा बांध के पास से नक्सलरोधी अभियान में लगे सुरक्षाबलों और पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के दिनेश गोप के नजदीकी आठ लोगों को लेवी की 77 लाख रुपए की राशि के साथ धर दबोचा था। जिसमें निवेश कुमार भी शामिल था। इसी मामले को ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है। ईडी ने निवेश कुमार को बीते 12 जनवरी को रिमांड किया था। तब से वह जेल में है।

See also  पूर्व विधायक अमित महतो को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, सीओ से मारपीट मामले में मिली है सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment