Civil Court News

Tender commission case: मंत्री आलमगीर आलम के निलंबित आप्त सचिव संजीव लाल और नौकर को 14 दिनों की पूछताछ बाद भेजा गया जेल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
sanjeev lal court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Tender commission के 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार लाल(निलंबित) एवं उनका सेवक जहांगीर आलम से 14 दिनों की पूछताछ पश्चात मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया। इससे पूर्व ईडी ने पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद शाम करीब 5.40 बजे कांके रोड स्थित जज के आवासीय कार्यालय में पेश किया।

जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। ईडी ने तीन बार में कुल 14 दिनों तक पूछताछ की है। पुलिस रिमांड की अवधि 21 मई शाम छह बजे तक थी। पूछताछ के दौरान ईडी को कई अहम जानकारी हाथ लगी है। इसमें से कुछ को समन भी जारी किया गया है। बता दें कि ईडी ने छह मई को छापेमारी के दौरान दोनों के ठिकाने से 32.30 करोड़ रुपए मिले थे।

See also  कोरोना संक्रमित शवों का प्रशासन कर रहा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर परिजनों ने मांगी अनुमति

उसी दिन ईडी ने देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। सात मई को अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने आठ मई को जेल से अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही थी। जो 21 मई तक जारी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment