Civil Court News

MS Dhoni से धोखाधड़ी के आरोपी मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी नहीं पहुंची कोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MS Dhoni with mihir
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की ओर से दर्ज केस में आरोपी पार्टनर अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर एवं उनकी पत्नी सौम्या दास कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। दोनों के खिलाफ 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने से जुड़े फर्जीवाड़े मामले में समन जारी है।

अदालत ने अगली उपस्थिति की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की है। मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में चल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की ओर से सीमांत लोहानी ने अक्तूबर 2023 में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिविल कोर्ट रांची में आपराधिक मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर फर्जीवाड़ा करके धोनी को 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।

See also  HC News: 20 साल सेवा के बाद लंबित आपराधिक मामले के आधार पर सेवा पुष्टि रोकी नहीं जा सकती : हाई कोर्ट

दर्ज शिकायतवाद(13269/2023) पर पहली बार पांच जनवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान मामले में धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी का बयान शपथपत्र पर दर्ज किया गया। जिसमें उन्होंने मिहिर दिवाकर एवं सौम्या दास के ऊपर लगाए आरोपों के बारे में बयान दिया। आगे की सुनवाई में मामले में शिकायतकर्ता की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया गया था। जिसके आधार पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment