high court news

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- मेडिकल छात्रों से आठ घंटे से ज्यादा न लिया जाए काम

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
madras_high_court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chennai: Medical student मद्रास हाईकोर्ट ने मेडिकल कालेज प्रशासन को पोस्ट ग्रेजुएट और इंटर्नशिप कर रहे छात्रों से आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी न कराए जाने का निर्देश दिया है। इन छात्रों की मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए ड्यूटी लगाई जाती है।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और जस्टिस पीडी आदिकेसदावालू ने यह निर्देश डाक्टर्स एसोसिएशन फार सोशल इक्वैलिटी के महासचिव डॉ जीआर रवींद्रनाथ की जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिया।

याचिका में जुलाई 2015 में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। अधिसूचना में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और अंडर ग्रेजुएट इंटर्नशिप कर रहे छात्रों से सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट में आठ-आठ घंटे कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

See also  सीएम हेमंत सोरेन के काफिल पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

इसे भी पढ़ेंः DIVORCE NEWS: दसवीं फेल पति के साथ चलने में पत्नी को आती थी शर्म, मांगा तलाक

सरकार की ओर से अदालत में पेश अधिवक्ता पी मुथुकुमार ने कहा, यह सही है कि कोरोना काल में डाक्टरों से आठ घंटे से ज्यादा सेवाएं ली गईं लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है। सामान्य स्थितियों में आठ घंटे की समय सीमा का ध्यान रखा जाता है।

सरकारी वकील के जवाब से संतुष्ट पीठ ने कहा कि आपात स्थितियों में अधिसूचना का उल्लंघन हो सकता है लेकिन ऐसा आमतौर पर नहीं होना चाहिए। पीठ ने कहा, जिन अस्पतालों में स्टाफ की कमी के चलते ऐसा हो रहा है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अधिसूचना के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं, इसकी समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए।

See also  Jharkhand News/Jhalsa: मध्यस्थता से होती है समाज की जीत- जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment