Civil Court News

वकील हत्याकांडः गोपी कृष्णा की हत्या में शामिल थे 2 अपराधी, एसआईटी का गठन, 72 घंटे के अंदर उद्भेदन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 02 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 02 at 1.17.19 PM e1722591974125
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्णा की निर्मम हत्या में एक नहीं 2 अपराधी शामिल थे। एक आरोपी चाकू से पेट में और दूसरा आरोपी सर में चाकू से वार किया। सर में चाकू से ऐसा वार किया कि चाकू माथे में अटक गया। पोस्टमार्टम में उस चाकू के निकाला गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए सिटी एसपी के नियंत्रण में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी दुसरू बान सिंह, व प्रभात बेक के साथ पुलिस इंस्पेक्टर सह सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, कुमार गौरव, उमेश चंद्र महतो, नवीन कुमार एवं एएसआई शाह फैशल शामिल है। गोपी कृष्णा का दाह संस्कार देर शाम हरमू मुक्ति धाम में कर दिया गया।

See also  Advocate Protection Act: सुप्रीम कोर्ट ने BCI के माध्यम से स्टेट बार काउंसिल से मांगी उन वकीलों की सूची जिन पर हुए है आपराधिक हमले या दी गई है धमकी

72 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर लेने का दावाः

घटना के तत्काल बाद अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। इस क्रम में एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसके द्वारा छानबीन की गई है। आसपास के लोगों का बयान घटना के संबंध में लिया गया है। तकनीकी अनुसंधान भी साथ-साथ चल रहा है। अब तक के अनुसंधान से यह पता चला है कि इस घटना को दो आरोपियों ने कारित किया है। इस घटना से मर्माहत अधिवक्ताओं की सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के नेतृत्व में एसएसपी रांची के साथ न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें एसएसपी ने सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 72 घंटे में घटना का उद्भेदन करने की बात कही। जिस पर बार एसोसिएशन ने समय दिया है।

See also  मुख्यमंत्री Hemant Soren की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट वाली याचिका पर सुनवाई 15 जुलाई को, समन की अवहेलना का मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment