Civil Court News

जमीन फर्जीवाड़ाः रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत सात की पेशी, बढ़ी न्यायिक हिरासत अवधि

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन समेत सात की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को वीसी के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी की तारीख 13 नवंबर निर्धारित की है।

वर्तमान में यह मामला आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई पर लंबित है। आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है। मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो सद्दाम न्यायिक हिरासत में है। जबकि कारोबारी विष्णु अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त है। मामले में अब प्रेम प्रकाश भी जेल से बाहर निकल जाएगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अवैध खनन मामले में जमानत मिल गई है। चेशायर होम मामले में पूर्व में ही जमानत मिल चुकी थी। वहीं एक आरोपी पुनीत भार्गव फरार चल रहा है।

See also  Ranchi: विदेश यात्रा के लिए पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने मांगा पासपोर्ट, पीएमएलए कोर्ट में 28 जून को फिर होगी सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment