Civil Court News

Ranchi/MLA Acquitted: नगड़ी जमीन आंदोलन से जुड़े 13 साल पुराने मामले में बंधु तिर्की, विधायक अरूप चटर्जी समेत 10 आरोपी बरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Sep, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/MLA Acquitted: नगड़ी जमीन आंदोलन से जुड़े 13 साल पुराने मामले में बंधु तिर्की, विधायक अरूप चटर्जी समेत 10 आरोपी बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: नगड़ी की जमीन बचाने को लेकर राजभवन का घेराव मामले को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक अरूप चटर्जी समेत 10 आरोपियों को अदालत ने 15 सितंबर को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। MP/ MLA की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व संसद सालखन मुर्मू, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी दयामनी बारला, नन्दी कच्छप, किशोर महतो, राजेंद्र महतो, सजाद अंसारी, और समनुर मंसूरी को साक्ष्य के अभाव में बरी किया। सुनवाई को दैरान अभियोजन पक्ष ने 6 चार्जशीटेड गवाह मे से 5 गवाह को पेश किया गया था। आईओ की गवाही नहीं हो पाई।

See also  High Court News: जेयूटी–एआईसीटीई मामले में सीबीआई जांच पर हाईकोर्ट की रोक, 24 फरवरी तक स्थगन

कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। मामला साल 2012 का है, जिसमें नगड़ी की जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक अरूप चटर्जी समेत कई सामाजिक संगठनों के द्वारा जनआंदोलन किया गया था। जमीन बचाने को लेकर राजभवन घेराव किया गया था। जिसमें से 27 लोगों के खिलाफ थाना में कांड कंख्या संख्या 609/2012 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में बंधु तिर्की समेत 10 पर आरोप गठित किया गया था। बता दें कि नगड़ी की जिस जमीन को लेकर साल 2012 में जनांदोलन किया था, उसी जमीन को बचाने के लिए मौजूदा समय में भी आंदोलन किया जा रहा है।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment