Civil Court News

Land For Job: CBI ने दाखिल की फाइनल चार्जशीट, Lalu Yadav सहित 78 को बनाया आरोपी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land For Job: लोकसभा चुनाव समाप्त होते है नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई एक्शन में नजर आ रही है। CBI ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव सहित 78 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है। चार्जशीट में शामिल आरोपियों में 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं। मामले लालू यादव के अलावा, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी इस मामले में आरोपी हैं। स्पेशल जज विशाल गोगने ने चार्जशीट पर 6 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया है। 31 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अंतिम चार्जशीट दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।

See also  रांची: श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह के बेटे जसवंत सिंह हत्याकांड में अमर सिंह समेत तीन दोषी, सजा का ऐलान 21 सितंबर को

दूसरी चार्जशीट में इन आरोपियों के नाम

सीबीआई के मुताबिक, लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल दूसरी चार्जशीट में तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के तत्कालीन GM, WCR के दो CPO, निजी व्यक्ति, एक निजी कंपनी सहित 17 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई।

मई 2022 में दर्ज हुआ था मामला

गौरतलब है कि सीबीआई ने मई 2022 को तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा और हेमा और अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने 2004-2009 के दौरान रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्ति के बदले अपने परिवार के सदस्यों और अन्य के नाम पर जमीन का हस्तांतरण कराकर आर्थिक लाभ लिया था।

See also  लालू को जमानत मिली पर जेल से नहीं निकल पाएंगे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment