Jharkhand

जमीन विवाद: पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय जमीन निबंधन रद करने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमीन के निबंधन को रद करने की चुनौती दी है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

पूनम पांडेय की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उक्त जमीन का म्यूटेशन हो चुका है और सरकार इसके खिलाफ अपील में भी नहीं गई थी। लेकिन अब उक्त जमीन के निबंधन को रद करने की प्रक्रिया की जा रही है, जो की सही नहीं है।

इसलिए अदालत इस मामले में तत्काल रोक लगाएं। कांके सीओ ने पूनम पांडेय को एक नोटिस भेजकर कहा है कि उक्त जमीन गैरमजरूआ है। इसलिए इस जमीन की जमाबंदी नहीं हो सकती। क्यों नहीं आपके जमीन की जमाबंदी को रद कर दिया जाए।

See also  HC News: जब शहर का ये हाल है, तो गांव में राम भरोसे होगी चिकित्सा व्यवस्था

झारखंड हाई कोर्ट से उक्त नोटिस पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। बता दें कि डीके पांडेय ने अपनी पत्नी पूनम पांडेय के नाम से कांके अंचल के चामा में जमीन खरीदी है। कहा जा रहा है कि उक्त जमीन गैरमजरूआ है और अवैध तरीके से जमाबंदी कराई गई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment