Jharkhand

बाहर से खनिज लाकर बेचने पर लगी रोक पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः राज्य के बाहर से खनिज मंगा कर बेचने पर विभाग की ओर से लगाई गई रोक के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

झारखंड हाई कोर्ट जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई के बाद राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी।

इस संबंध में बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर खनिज एवं भूतत्व विभाग के आदेश को चुनौती दी गई है।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने अदालत को बताया कि झारखंड के खनिज एवं भुतत्व विभाग ने दिसंबर 2020 में एक आदेश जारी किया है।

See also  ‘आप हर हफ्ते कोई न कोई PIL लेकर चले आते हैं, दोबारा ऐसा किया तो…’, आखिर वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़

इसमें कहा कि जो कंपनियां बाहर से खनिज मंगाती है। उन्हें उनका उपयोग प्लांट के लिए कर सकते हैं। लेकिन बेच नहीं सकती हैं। बालाजी कंपनी बाहर से आयरन ओर मंगाती है।

इसका प्लांट में यूज करने के बाद आयरन डस्ट निकलता है। उसे कंपनी बेच देती है। लेकिन विभाग ने इस पर रोक लगा दिया है। इससे परेशानी हो रही है।

अपराजिता भारद्वाज ने कहा कि विभाग की ओर से ऐसा निर्णय नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि विभाग ने इसके लिए सरकार से मंजूरी नहीं लिया है। इसके बाद अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment