Civil Court News

Lalu Yadav: चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में गिरते दिख रहे लालू प्रसाद, अंतिम बहस शुरू

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Lalu prasad Yadav in AIMS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः Lalu Yadav बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चारा घोटाला के सबसे ज्यादा निकासी 139 करोड़ रुपये वाले डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद भी आरोपी है। इस मामले में रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत में अंतिम बहस शुरू हो रही है।

इस मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद है। चारा घोटाले के डोरंडा मामले में भी लालू ने दूसरे केसों की तरह ही अपने बयान और गवाह एडाप्‍ट कराया है। 139.5 करोड़ रुपये के गबन से जुड़े इस मामले में इस महीने के आखिर तक सुनवाई पूरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद सजा का एलान किया जाएगा।

See also  प्रोन्नति मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षकों की प्रोन्नति पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ेंः Corona Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के पांच जजों सहित वकीलों ने लिया कोरोना टीका

इससे पहले सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से गवाहों को प्रस्‍तुत करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई। अब आरोपितों को अपने-अपने पक्ष में अंतिम बहस करने का निर्देश दिया गया है। चारा घोटाले के आरोपित बीपी सिन्‍हा की ओर से अखौरी अंबुज कुमार ने उनके बचाव में अपनी गवाही दर्ज कराई।

अखौरी अंबुज बीपी सिन्‍हा के पर्सनल स्‍टाफ रहे हैं। सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई। यह चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत कुल 110 आरोपी कोर्ट ट्रायल फेस कर रहे हैं।

See also  सब इंस्पेक्टर नियुक्ति के मॉडल पेपर गलत होने का आरोप, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment