high court news

Corona Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के पांच जजों सहित वकीलों ने लिया कोरोना टीका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Mar, 2021
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Justice KP Dev-vaccine
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। Corona Vaccination in Jharkhand झारखंड हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा, जस्टिस आनंद सेन, जस्टिस राजेश कुमार, जस्टिस केपी देव, जस्टिस एसके द्विवेदी सहित हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता ने कोरोना वैक्सीन ली।

दोपहर डेढ़ बजे के करीब जस्टिस कैलाश प्रसाद देव अपने परिजनों के साथ कोरोना टीका लगाने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी प्रिया देव सहित अन्य लोग भी थे, जिन्हें कोरोना टीका दिया गया।

Corona Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के पांच जजों सहित वकीलों ने लिया कोरोना टीका
कोरोना वैक्सीन लेतीं जस्टिस केपी देव की पत्नी प्रिया देव

दोपहर दो बजे तक 60 लोगों से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। यहां पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराएं जाने वाले लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

See also  हाईकोर्ट ने पूछा - हरमू नदी के किनारे कितने भवन अतिक्रमण में और क्या हुई कार्रवाई

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने कहा- नौकरी के बाद 42 दारोगा को हटाना गलत, छह सप्ताह में बहाली करे सरकार

जिन लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है उन्हें आधे घंटे तक निगरानी में रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार का कोई लक्षण होने पर उन्हें चिकित्सा प्रसाद की जा सके।

Corona Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के पांच जजों सहित वकीलों ने लिया कोरोना टीका
वैक्सीन लेने से पहले जांच कराते जस्टिस केपी देव, साथ में अधिवक्ता मुकेश कुमार

एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से उम्र वाले अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को कैराना वैक्सीन देने में प्राथमिकता दी जा रही है। जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। उनका पहले से आधार कार्ड लेकर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

See also  हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा- भू-माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत ने रांची शहर को बर्बाद कर दिया
Corona Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के पांच जजों सहित वकीलों ने लिया कोरोना टीका
अपने परिजनों को वैक्सीन लेते समय तस्वीर लेते जस्टिस केपी देव

इससे पहले सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट के तीन जज जस्टिस एस चंद्रशेखर, जस्टिस एके गुप्ता और जस्टिस दीपक रोशन सहित कुल 26 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment