मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

हाईकोर्ट ने कहा- नौकरी के बाद 42 दारोगा को हटाना गलत, छह सप्ताह में बहाली करे सरकार

jharkhand high court
---Advertisement---

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में नौकरी से हटाए गए 42 दारोगा के मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।

इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए छह सप्ताह में सभी की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। प्रार्थी के अधिवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट की खंडपीठ ने निकाले गए सभी दारोगा को बहाल करने का आदेश दिया था।

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के पीसीसीएफ पीके वर्मा की नियुक्ति रद, कैट ने कहा- करें नई नियुक्ति

इस पर अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम मौका देते हुए निकाले गए सभी 42 दारोगा को बहाल करने का निर्देश दिया। बता दें कि वर्ष 2008 में दारोगा, कंपनी कमांडर और सार्जेंट मेजर पद के लिए बहाली निकाली गई थी।

सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई। इस बीच नियुक्ति में गड़बड़ी की बात सामने आने पर संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें 42 दारोगा को नौकरी से हटा दिया गया।

इसके बाद इन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सरकार के आदेश को चुनौती दी। एकल पीठ और खंडपीठ ने सरकार के आदेश को निरस्त करते हुए सभी 42 दारोगा को बहाल करने का निर्देश दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment