State News

झारखंड के पीसीसीएफ पीके वर्मा की नियुक्ति रद, कैट ने कहा- करें नई नियुक्ति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
central administrative tribunal patna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके वर्मा की नियुक्ति केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने रद कर दी है। कैट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में इस पद पर नई नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

पीके वर्मा की नियुक्ति को पीसीसीएफ शशि नंदकुलियार ने चुनौती दी थी और उन्हें पद की योग्यता नहीं रखने का आरोप लगाया था। पूर्व में सुनवाई करते हुए कैट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।

कैट ने फैसला सुनाते हुए पीके वर्मा की नियुक्ति के लिए जारी अधिसूचना रद कर दी। कैट ने अपने आदेश में माना है कि पीके वर्मा इस पद के लिए जो वांछित योग्यता है उसे पूरा नहीं करते। इस कारण उनकी नियुक्ति वैध नहीं मानी जा सकती।

See also  रिश्वत मामले में बीडीओ शिवाजी भगत को 4 साल कारावास की सजा

इसे भी पढ़ेंः सब इंस्पेक्टर नियुक्ति के मॉडल पेपर गलत होने का आरोप, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कैट ने अपने आदेश में कहा है कि पीसीसीएफ की नियुक्ति के दौरान सभी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और वांछित योग्यता पर गौर नहीं किया गया। इस कारण उनकी नियुक्ति के लिए जारी अधिसूचना रद की जाती है।

सरकार ने 24 जून 2020 को पीके वर्मा को पीसीसीएफ और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रक पर्षद का अध्यक्ष बनाया था। वर्मा को पीसीसीएफ और प्रदूषण नियंत्रक पर्षद का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पूर्व मंत्री सरयू राय ने भी आपत्ति जताई थी।

See also  Court News: फर्जी एग्रीमेंट बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, CJM के आदेश पर धुर्वा थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी

इस मामले को लेकर जमशेदपुर के मानगो निवासी प्रतीक शर्मा ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर कीहै। याचिका में कहा गया है कि पीके वर्मा को पीसीसीएफ बनाना सही नहीं है।

वन्य जीव प्रतिपालक के रूप में पीके वर्मा ने दायित्व का पालन नहीं किया है। याचिका में उनपर लगे कई आरोपों का जिक्र भी किया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment