high court news

लालू यादव की जमानत पर सीबीआई का नया पैंतरा, अब जमानत पर 16 अप्रैल को सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जमानत के अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अब उनकी जमानत याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अब इस मामले में सीबीआई को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमने पिछली सुनवाई के दौरान ही ऐसी आशंका व्यक्त की थी, जो आज सच साबित हुई। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अपनी बहस पूरी कर ली थी। उसके बाद समय लिया जाना सही नहीं है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर सीबीआई को लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करना ही था तो उनके पास जवाब दाखिल करने के लिए बहुत समय था, लेकिन उन्होंने जवाब दाखिल नहीं किया। क्योंकि वे मामले को लटकाना चाहते हैं। लालू की ओर से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कपिल सिब्बल की पक्ष रखने में सहयोग किया।

See also  शपथपत्र दाखिल करने में देरी पर हाईकोर्ट ने सचिव पर लगाया 1000 का जुर्माना

कपिल सिब्बल ने यह भी कहा कि सीबीआइ इसलिए समय लेना चाहती है, क्योंकि वो इस मामले में हाई कोर्ट के 19 फरवरी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर स्टे आदेश प्राप्त कर ले। हाई कोर्ट इस मामले में सात साल के सजा की आधी अवधि मानकर जमानत पर सुनवाई कर रहा है। जबकि सीबीआइ कोर्ट ने दुमका वाले मामले में लालू प्रसाद को सात-सात साल की सजा सुनाई है और दोनों सजाएं अलग-अलग चलाए जाने का आदेश दिया है। ऐसे में कुल चौदह साल की सजा होती है।

इस पर सीबीआई के अधिवक्ता ने कहा कि वे लालू प्रसाद की ओर से जमानत के लिए दाखिल की गई याचिका पर कुछ और कहना चाहते हैं। इसलिए कोर्ट उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान करे। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को निर्धारित की है।

See also  Lalu Yadav News: HC से लालू को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी होने में 1 माह 17 कम होने से 19 फरवरी को जमानत खारिज कर दी थी। अब छह अप्रैल को आधी अवधि पूरी हो रही है। इसलिए संभावना है कि नौ अप्रैल को लालू को जमानत मिल जाए।

इसे भी पढ़ेंः Kashi Vishwanath Gyanvapi Case: जानें 357 सालों का विवाद, 1991 में हुआ मुकदमा, अब ज्ञानवापी मस्जिद की होगी खुदाई

बता दें कि लालू प्रसाद को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा मिल चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार का मामला अभी निचली अदालत में लंबित है। चार से में लालू को तीन मामलों में पहले ही जमानत मिली चुकी है। अगर दुमका वाले मामले में जमानत मिलती है, तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे।

See also  High Court News: ईडी अधिकारियों पर मारपीट के आरोप मामले की सीबीआई जांच का आदेश, सच आएगा सामने-कौन सही

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष कोर्ट से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सात-सात साल की सजा मिली है। हालांकि अदालत जमानत के लिए सात साल के आधी अवधि जेल में बीताने को ही आधार मान रही है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment