high court news

Lalu Yadav: लालू यादव के लिए कल का दिन अहम, परिजन व समर्थक कर रहे पूजापाठ

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Lalu Yadav, Lalu Prasad bail चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव के लिए कल का दिन बहुत अहम होने वाला है। शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में उनकी जमानत पर सुनवाई होने वाली है। अगर उन्हें जमानत मिलती है, तो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकल जाएंगे। इसको लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव और परिजन पूजापाठ कर रहे हैं।

सीबीआई उन्हें जेल से बाहर नहीं निकलने को लेकर प्रयास कर रही है। लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल को पिछली सुनवाई के दौरान ही लालू यादव को जमानत मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि लालू यादव ने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि पूरी कर ली थी। लेकिन सीबीआई ने सुनवाई के दौरान ऐसा पैंतरा चला कि लालू के अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल हैरान रह गए।

See also  आरक्षण मामलाः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोटा का मतलब योग्यता को नकारना नहीं

इसे भी पढ़ेंः सैनिक मार्केट के निदेशक की नियुक्ति को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती, वित्तीय अनियमितता का भी लगा आरोप

सीबीआई ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांग लिया। इस दौरान कपिल सिब्बल ने आशंका सही बताते हुए कहा कि उन्होंने पिछली सुनवाई को ही कोर्ट के अवगत कराया था कि लालू के आवेदन के बाद सीबीआई की ओर से जरूर समय मांगा जाएगा। जबकि पिछली सुनवाई में ही सीबीआई की ओर से सारी बातें अदालत में कह दी गई थी, ऐसे में अब उनके पास कुछ भी कहने को नहीं बचा है।

See also  राजीव गांधी विद्युतीकरण घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हाई कोर्ट में दाखिल करेंगे दस्तावेज

सीबीआई जानबूझ कर लालू यादव को जेल से बाहर नहीं निकलने देना चाहती है। सीबीआई की ओर से अदालत में दाखिल जवाब में कहा गया है कि लालू की जमानत पर सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने कुल 14 साल की सजा सुनाई है। ऐसे में उन्हें सात साल तक जेल में रहना होगा, जो कि सजा की आधी अवधि होती है।

बहरहाल, अब सबकी नजरें कल हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। लालू यादव का दावा है कि उन्होंने सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है। इसी आधार उनके परिजन और लालू के समर्थकों का मानना है कि लालू यादव को शनिवार को जमानत मिल जाएगी। हालांकि लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment