high court news

सैनिक मार्केट के निदेशक की नियुक्ति को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती, वित्तीय अनियमितता का भी लगा आरोप

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 16 Apr, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रांची के मेन रोड स्थित सैनिक मार्केट के संचालन के लिए बने सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक वीजी पाठक की नियुक्ति को गलत बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कर्नल पीके सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि वीजी पाठक पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नियमों की अनदेखी करते हुए पद पर बने हुए हैं। नियमानुसार किसी भी हाल में सेवा विस्तार नहीं दिया जा है।

वीजी पाठक का कार्यकाल सितंबर 2020 में समाप्त हो गया था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से मिलीभगत कर मार्च तक सेवा विस्तार ले लिया है। याचिका में उन्हें निदेशक पद से हटाने की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि निदेशक की नियुक्ति के लिए लगभग छह माह पहले विज्ञापन जारी किया गया है, लेकिन वीजी पाठक मिलीभगत कर नई नियुक्ति नहीं होने दे रहे हैं।

See also  Ranchi/ H Court: हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पेशेवर शिक्षा तक पहुंच बनाना सरकार का दायित्व है, एहसान नहीं

निदेशक वीजी पाठक को हटाने की मांग के अलावा दुकानों के किराए में वित्तीय अनियमितता का भी मुद्दा उठाया गया है। यह भी कहा गया है कि निदेशालय में कई ऐसे कर्मी हैं, जो वर्षों से यहां पर जमे हुए हैं। इनकी मिलीभगत से मार्केट के संचालन में गड़बड़ी की जा रही है। पीके सिंह की याचिका में सैनिक मार्केट का अभी तक नक्शा पास नहीं होने की भी जानकारी अदालत को दी गई है।

कहा गया है कि संयुक्त बिहार के दौरान सैनिक मार्केट का निर्माण 1988-89 में हुआ था। उस दौरान नक्शा पास नहीं हुआ था। इसके बाद वर्ष 2011 में तत्कालीन आरआरडीए के अध्यक्ष सह उपायुक्त केके सोन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे सभी सरकारी भवन, जिनका नक्शा पास नहीं हुआ है। वे नगर निगम से नक्शा पास करा लें।

See also  Ranchi/H Court News: भवन नक्शा स्वीकृत में देरी पर स्वतः संज्ञान मामला: रांची नगर निगम के जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट, याचिका निष्पादित

इसके बाद सैनिक मार्केट के पदाधिकारियों नक्शा पास कराने की कोई जहमत नहीं उठाई है। सैनिक मार्केट में करीब दो सौ से दुकानें है। मार्केट का नक्शा पास तो है नहीं, लेकिन यहां पर कई दुकानों ने अपने हिसाब से निर्माण कर लिया है। इसके अलावा पिछले साल निदेशालय में हुई नियुक्ति में भी निदेशक वीजी पाठक पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment