Civil Court News

करमा पर्वः जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अभियान चलाकर 700 लाभुको को दिलाया योजनाओं का लाभ

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi District Legal Service Authority
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Ranchi District Legal Services Authority रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने करम पर्व को जिले में प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर करीब पांच हजार लोगों को विधिक सेवाएं प्रदान की। साथ ही 700 से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

यह अभियान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया था। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 20 टीमों का गठन किया गया था। टीम में सात न्यायिक दंडाधिकारी, सात पैनल अधिवक्ता एवं 70 पीएलवी को शामिल किया गया था।

इस टीम में शामिल डालसा सचिव कमला कुमारी स्वयं करमटोली चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। इसी तरह के कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के तहत लोगों को झालसा की योजनाओं जैसे चेतना, तृप्ति, आत्म निर्भरता, निरोगी भव, शक्ति, मानवता ‘‘श्रमेव वदन्ते’’ और ‘कर्त्तव्य’ के बारे में ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।

See also  रांचीः विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सीआईपी कांके में डालसा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

इसे भी पढ़ेंः RANCHI BAR ELECTIONS: चार अक्टूबर को होगा मतदान, पहले दिन बिके 66 नामांकन पत्र, पांच ने दाखिल कर दिया पर्चा

जागरूकता के माध्यम से डालसा के पीएलवी के द्वारा प्रखंडो में जाकर असंगठित मजदूरों को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत बीएमसी जेल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं कर्तव्य योजना के तहत बंदियों को लाभ पहुंचाया गया। इतना ही नहीं मोबाइल वैन से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाया।

समस्या होने पर डालसा से करें संपर्क
पीएलवी ने झालसा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। लाभुकों को लेबर, मनरेगा जॉब एवं राशन कार्ड प्राप्त करने का तरीका बताया गया। असंगठित मजदूरों का पंजीयन कराने का कहा गया। इससे विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं प्राप्त होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर डालसा कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया। साथ ही वृद्धा एवं विधवा पेंशन योजना के बारे में भी लोगों विस्तृत जानकारी दिया तथा उन्हें फार्म भरने को कहा।

See also  Lawyer murder case: अभियुक्त की ओर से याचिका दाखिल करने पर रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने किया जोरदार विरोध

विशेष अभियान में थे पदाधिकारी
विशेष अभियान में डालसा सचिव कमला देवी, एसीजेएम मनोरंजन कुमार, जेएम रूचि दयाल, शंभु महतो, नूतन एक्का, रोजलीना बाड़ा एवं अंकिता शर्मा के साथ सभी प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment