high court news

जस्टिस एस चंद्रशेखर बने झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Justice S chandrashekhar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जस्टिस एस चंद्रशेखर झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। वह 29 दिसंबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का काम देखेंगे। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जस्टिस एस चंद्रशेखर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी कर दी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने इसी साल 20 फरवरी को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी।

जस्टिस एस चंद्रशेखर की दिल्ली में हुई पढ़ाई

जस्टिस एस चंद्रशेखर का जन्म 25 मई, 1965 हुआ है। वर्ष 1993 में उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली स्टेट बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने दिल्ली में फौजदारी और दीवानी दोनों पक्षों में अपनी प्रैक्टिस शुरू की।

See also  हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में किया गया पेश, 10 दिन की मांगी रिमांड; फैसला कल

विभिन्न न्यायालयों में एक वकील के रूप में लगभग 19 वर्षों की प्रैक्टिस किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 3500 में पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के लगभग 140 ऐसे निर्णय हैं जिनमें वह वकील के रूप में उपस्थित हुए।

वह सर्वोच्च न्यायालय में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और झारखंड राज्य के वकील थे। उन्होंने बिहार राज्य आवास बोर्ड, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झारखंड राज्य बिजली बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वकील भी रहे।

17 जनवरी 2013 को उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 27 जून 2014 को जस्टिस एस चंद्रशेखर को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। अब उन्हें हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया है।

See also  वाहन पर नेम प्लेट लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने ट्रांसपोर्ट सचिव को किया तलब
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment