Association

Ranchi: जिला बार एसोसिएशन के क्रिसमस गैदरिंग में वकीलों के बीच शामिल हुए प्रधान न्यायायुक्त समेत न्यायिक पदाधिकारी, दी बधाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 21 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: जिला बार एसोसिएशन के क्रिसमस गैदरिंग में वकीलों के बीच शामिल हुए प्रधान न्यायायुक्त समेत न्यायिक पदाधिकारी, दी बधाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: जिला बार एसोसिएशन(आरडीबीए) के नये बार भवन परिसर में शनिवार 21 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी किया गया। इस अवसर पर मौजूद सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने आरडीबीए के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही समेत सभी वकीलों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। समारोह में सिविल कोर्ट के लगभग सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए।

Ranchi: जिला बार एसोसिएशन के क्रिसमस गैदरिंग में वकीलों के बीच शामिल हुए प्रधान न्यायायुक्त समेत न्यायिक पदाधिकारी, दी बधाई

मौके पर संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि गैदरिंग समेत अन्य आयोजन में आरडीबीए में असली भारत देखने को मिलता है। क्रिसमस सच्चाई और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। ईसी मसीह ने पूरी दुनिया को प्रेम, त्याग और मनावता का संदेश दिया है। उनका संदेश अधिवक्ता वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कभी भी झूठी गवाही नहीं देना। आज हम सभी को उनके राह पर चलने की आवश्यकता है। इस बार में एक ही जाति है और एक ही धर्म है वह है न्याय का पालन करना है। गैदरिंग पर पुरुष एवं महिला वकील एक साथ संगीत पर झूमे। सिविल कोर्ट में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश हो रहा है। सिविल कोर्ट पुनः नये साल में 2 जनवरी को खुलेगा।

CourtNews Desk

1,849 articles published
See also  Ranchi/Delhi: झारखंह हाईकोर्ट के प्रथम चीफ जस्टिस वीके गुप्ता का निधन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment