Association

Jharkhand News/Christmas Gathering: अधिवक्ताओं की आरडीबीए बार भवन में क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हुए न्यायिक पदाधिकारी, दी शुभकामनाएं

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Dec, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
image 42
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के नए बार भवन परिसर में सोमवार 22 दिसंबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल कोर्ट, रांची के न्यायिक पदाधिकारियों ने आरडीबीए अध्यक्ष एस.पी. अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही सहित सभी अधिवक्ताओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट जज पवन कुमार नंबर-1, अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश समेत लगभग सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। न्यायायुक्त अवकाश पर रहने के कारण शामिल नहीं हो सके। समारोह में उपाध्यक्ष बीके राय, प्रशासनिक सचिव अभिषेक कुमार भारती, पुस्तकालय सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, सहायक कोषाध्यक्ष दीनदयाल सिंह, कार्यकारी समिति के सदस्य बबलू कुमार सिंह, बिरेंद्र प्रताप, शंकर कुमार शर्मा, मनीष कुमार, राम कृष्ण भगत, असीम कच्छप, सोसन नाग, शास्टी रंजन महतो, राज किशोर महतो समेत काफी संख्या में अधिवक्ता और महिला अधिवक्ता शामिल हुए।

See also  High Court: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी मामले में सरकार से किया गया जवाब तलब
image 43

समारोह को संबोधित करते हुए आरडीबीए महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि गैदरिंग समेत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से आरडीबीए में असली भारत की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस सच्चाई, सद्भावना और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। ईसा मसीह ने पूरी दुनिया को प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश दिया, जो अधिवक्ता वर्ग को विशेष रूप से प्रेरित करता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कभी भी झूठी गवाही नहीं देनी चाहिए। न्याय के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस बार में एक ही जाति और एक ही धर्म है, और वह है न्याय का पालन करना। समारोह के दौरान पुरुष और महिला अधिवक्ता एक साथ संगीत पर झूमते नजर आए और उत्सवपूर्ण माहौल में क्रिसमस की खुशियां साझा कीं। उल्लेखनीय है कि सिविल कोर्ट में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहा है, जबकि नववर्ष के बाद 2 जनवरी को न्यायालय का कार्य पुनः आरंभ होगा।

See also  स्वामी अग्निवेश से मारपीट की दोबारा जांच की मांग, HC ने खारिज की याचिका
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment