Uncategorized

जज उत्तम आनंद हत्याकांडः हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
judge Uttam Anand Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। इस दौरान सीबीआइ की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश की जाएगी।

पिछली सुनवाई के दौरान इसकी जांच कर रहे अधिकारी भी कोर्ट में आनलाइन जुड़े रहने का आदेश दिया गया है। पिछली बार अदालत ने जांच अधिकारी से कई सवाल पूछे थे। लेकिन घटना की रिक्रिएशन और ऑटो की फारेंसिंक जांच की रिपोर्ट नही आने की वजह से जांच अधिकारी सही जवाब नहीं दे पाए थे।

अदालत सीबीआइ से जांच की प्रगति रिपोर्ट में हत्या के मोटिव सहित कुछ कंक्ररीट जानकारी मांगी है। ताकि जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जा सके। अदालत ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने उन पर भरोसा जताते हुए जांच की निगरानी और हर सप्ताह समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

See also  रांचीः समन की अवहेलना मामले में हेमंत सोरेन की सशरीर पेशी से छूट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अगले महीने

इसे भी पढ़ेंः फैंटम बिल्डिंग तोड़ने का मामलाः नगर निगम के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इन्कार, अब खंडपीठ में होगी सुनवाई

अदालत ने कहा था कि सीबीआइ की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है इसलिए जांच की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह अदालत में सीलबंद लिफाफे में सौंपी जाए। अदालत ने जांच पदाधिकारी से कहा था कि जज और ऑटो की टक्कर के स्थान पर खून, बाल या चमड़े की फारेंसिंक रिपोर्ट से जांच में सहायता मिलेगी।

बता दें कि जज उत्तम आनंद जब मार्निंग वाक कर रहे थे, इसी दौरान एक ऑटो उन्हें पीछे टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद न्यायपालिका में हड़कंप मच गया। फुटेज में जानबूझ कर जज को ऑटो से टक्कर मारा जाना दिखाई देता है।

See also  High Court News: नियोजन नीति पर 17 जुलाई को अपना पक्ष रखेगी झारखंड सरकार

इसके बाद यह मामले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी उठाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई और सभी राज्यों को नोटिस जारी कर न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment