Civil Court News

रांचीः समन की अवहेलना मामले में हेमंत सोरेन की सशरीर पेशी से छूट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अगले महीने

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट से समय ले लिया। हाईकोर्ट में मामला लगे होने को लेकर समय लिया गया है। मामले की सुनवाई एमपी/एलएलए की विशेष अदालत में हो रही है। अदालत ने अगली सुनवाई की नई तारीख निर्धारित कर दी है।

बता दें कि मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Bitumen Scam: अलकतरा घोटाले में तीन इंजीनियर को 3-3 साल की सजा, 50-50 हजार का जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment