मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: जेलों में आउटसोर्सिंग पर हाईकोर्ट की रोक, 10 साल से काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने का आदेश

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में स्वीकृत और स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मियों से काम लेने के सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने कहा कि संवेदनशील स्थानों, विशेषकर जेलों में स्वीकृत पदों पर आउटसोर्स एजेंसी के जरिए नियुक्ति करना मनमाना और असंवैधानिक है। अदालत ने 23 नवंबर 2021 के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसके तहत दैनिक वेतनभोगी और अन्य कर्मियों को आउटसोर्स एजेंसियों के अधीन करने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने सरकार को 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे इन कर्मियों की सेवा नियमित करने की प्रक्रिया आठ सप्ताह में पूरी करने का निर्देश दिया। तब तक उन्हें 23 नवंबर 2021 से पहले मिल रहे वेतन/मजदूरी का भुगतान जारी रखने को कहा गया है। यह फैसला लक्ष्मीकांत गुइन सहित 19 याचिकाओं के समूह पर आया है। इनमें रांची, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और बोकारो की जेलों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी/कर्मचारी शामिल हैं। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता लंबे समय से स्वीकृत पदों पर काम कर रहे हैं और इसी तरह के 183 कर्मियों को 3 मार्च 2021 के प्रस्ताव के तहत नियमित किया जा चुका है।

अदालत ने यह भी पाया कि आउटसोर्सिंग का फैसला लिए जाने के समय राज्य की ओर से आउटसोर्सिंग के संबंध में कोई नीतिगत निर्णय नहीं था। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के नरेंद्र कुमार तिवारी बनाम झारखंड सरकार के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार भविष्य में किसी भी स्वीकृत पद पर आउटसोर्सिंग के जरिए व्यक्ति को नियुक्त नहीं करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

High court news

HC News: आदित्यपुर हत्याकांड: आरोपी दशरथ प्रसाद को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

civil court

Court News: हिंदपीढ़ी मॉल जमीन विवाद: Builder गुरबीर सिंह पर मानहानि व अपमान मामले में संज्ञान, पूर्व सांसद अजय मारू समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ परिवाद खारिज

Leave a Comment