Civil Court News

Jharkhand News/ACB: आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे से ACB की पूछताछ शुरू, दो फरवरी तक की जाएगी पूछताछ

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Vinay kumar Chaubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद और फिलहाल रिम्स में इलाजरत निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अपने कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ प्रारंभ कर दी है। यह पूछताछ दो फरवरी के तीन बजे तक कि जाएगी। दो फरवरी को उन्हें 4 से 5 बजे के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी ने चार दिनों तक पुलिस रिमांड पर पूछताछ करेगी। एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकारनाथ चौधरी की अदालत ने ब्यूरो को चार दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी है। अदालत के आदेश के अनुसार पूछताछ की अवधि 30 जनवरी की सुबह 10 बजे से 2 फरवरी की शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद विनय कुमार चौबे को पुनः अदालत में पेश किया जाएगा। एसीबी ने 28 जनवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में रिमांड किया है।

See also  PMLA Court: साइबर अपराध से करोड़ों रुपए का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में पांच आरोपियों पर फैसला 20 जुलाई को

एसीबी की ओर से पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, जिसका एलएडीसी के अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने विरोध किया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि एसीबी यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि किस विशेष मामले में आरोपी से पूछताछ की जानी है और पुलिस रिमांड की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं, एसीबी की ओर से पेश अधिवक्ता ने मामले में आवश्यक पूछताछ का हवाला देते हुए रिमांड दिए जाने का आग्रह किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चार दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। अदालत ने रिमांड अवधि के दौरान प्रतिदिन मेडिकल जांच कराने का भी निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि विनय कुमार चौबे के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए किसी योग्य एवं बेहतर चिकित्सक से जांच कराई जाए।

See also  पांच अफीम तस्करों को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment