high court news

कोयलांचल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, कहा- संविदा से दोबारा नहीं भर सकते पद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कोल्हान यूनिवर्सिटी और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के अब विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, धनबाद में होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर रोक लग गई है।

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के बाद विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा है। दरअलस, सरकार ने 2017 में कोल्हान, विनोबा भावे और विनोद बिहारी कोयलांचल यूनिवर्सिटी में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की थी।

इसे भी पढ़ेंः गुमला में टांगी से काटकर 5 की हत्या पर हाईकोर्ट ने कहा- घटना पूरे सिस्टम पर उठा रही सवाल, मुख्य सचिव व DGP से मांगा जवाब

See also  HC News: झारखंड में पुलों के ध्वस्त होने के मामले में HC सख्त, 3 माह में जांच पूरी करें, नहीं तो देना होगा कारण

हर साल इनको सेवा विस्तार दिया जाता था। इस बीच सरकार ने नया विज्ञापन जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2017-18 में संविदा पर नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसर की अवधि 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रही है।

इसलिए इन पदों पर अब नई नियुक्ति होगी। इसके बाद इस नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व अधिवक्ता विकास कुमार ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी पद पर स्थाई नियुक्ति होनी चाहिए।

विशेष परिस्थितियों में अगर संविदा पर नियुक्ति होती है तो उस पद को दोबारा संविदा के जरिए नहीं भरा जा सकता है। इसके बाद अदालत ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment